Skip to content

लोगों ने दिल पर लिया ‘सत्यमेव जयते’

May 11, 2012

लोगों ने दिल पर लिया ‘सत्यमेव जयते’

आमिर खान जो भी करते हैं, वह अलग होता है। दिल को छूता है। रविवार की सुबह 11 बजे आमिर खान ने जब रियलीटी शो ‘सत्यमेव जयते’ के साथ टीवी की दुनिया में कदम रखा, तो सबके होठों पर ऐसी ही बातें थी। दो साल से वह अपने जिस शो को राज बनाए हुए थे, वह जब सामने आया, तो दर्शक देखते रह गए। जिंदगी की कड़वी हकीकतों से रू-ब-रू कराने वाले इस शो की पहली कड़ी में कन्या भ्रूण हत्या का मुद्दा बड़े पैमाने पर लोगों ने एक साथ देखा और करोड़ों आंखें बार-बार नम हुईं।

लड़कियों की मां बनने वाली अमीषा, परवीन खान और मीतू खुराना की कहानियां लोगों को दहला गई। अमिषा को अपनी बेटी कामिया और पति को तलाक में से एक को चुनना था। परवीन के चेहरे को उसके पति ने जानवर की तरह काट खाया क्योंकि उसने बेटे को जन्म नहीं दिया। मीतू की सास ने उसकी नवजात बच्ची को सीढ़ियों से फेंक दिया। ऐसी और भी दर्दनाक कहानियां और आंखें खोलने वाले तथ्य आमिर के शो में थे।

स्टार वर्ल्ड के साथ इस शो का प्रसारण दूरदर्शन पर भी हुआ। इसे दूर दराज के ग्रामीण इलाकों में भी देखा गया। भारतीय टेलीविजन के इतिहास में यह पहला मौका था, जब कोई शो निजी चैनल और दूरदर्शन पर एक साथ प्रसारित हुआ। पहला एपिसोड खत्म होने के बाद लोग शो के लक्ष्य से सहमत थे कि ‘दिल पर लोगे तो बात बनेगी’।

‘मैं सिर्फ मुद्दे उठा सकता हूं’
शो के स्वागत से आह्लादित आमिर खान ने पहले एपिसोड के बाद मीडिया से कहा कि वह आने वाले दिनों में कुछ और मुद्दों को लोगों के सामने रखेंगे। उन्होंने कहा कि मैं न समाज में बदलाव ला सकता हूं और न मुश्किलों को सुलझा सकता हूं… न ही सरकार यह कर सकती है। मैं केवल मुद्दों को लोगों के सामने रख सकता हूं। बदलाव हमारे भीतर से आएगा। एक व्यक्ति कुछ नहीं कर सकता।

उन्होंने कहा कि पहला एपिसोड उन्होंने पत्नी, बेटे आजाद और शो बनाने वाली टीम के साथ देखा। आमिर बोले, ‘मेरी आंखों में आंसू थे।’ उन्होंने यह बताने से इनकार कर दिया कि आने वाली कड़ियों में वह किन मुद्दों को उठाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘इसे सस्पेंस रहने दें…।’

हर तरफ सिर्फ तारीफ…
कन्या भ्रूण के मुद्दे पर आमिर का शो देख रही हूं। उनके प्रयास से बहुत खुश हूं और एक महिला के रूप में उन्हें धन्यवाद देती हूं।
-प्रिटी जिंटा

अपना संडे आमिर खान के सत्यमेव जयते के साथ गुजारें…। हर हाल में इसे देखें…।
-सलमान खान

सत्यमेव जयते…। इस शो में जान है।
-फरहान अख्तर

आमिर खान का शो क्रांति ला सकता है। बेहद बढ़िया शोध के साथ यह हमारी भावनाओं को छूता है। साथ ही अंतरआत्मा में झांकने को मजबूर करता है।
-शबाना आजमी

मैं ऐसा ही कुछ टीवी पर देखना चाहती थी। लोगों को यह समझाने के लिए धन्यवाद आमिर कि संडे अलसाने के लिए नहीं होता और दूसरों की मुश्किलें हमारी नहीं होतीं।
-दीया मिर्जा

आमिर का टीवी शो शानदार है। यह झकझोर रहा है। इसमें चौंकाने वाली हकीकत है। जरूर देखें।
-किरण बेदी

About these ads
No comments yet

Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.

Join 83 other followers

%d bloggers like this: